रोवर्स- रेंजर्स शिविर में अनुशासन, देशप्रेम एवं राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाया जाता है :D.M
https://www.shirazehind.com/2016/02/dm_6.html
जौनपुर नगर के मोहम्मद हसन डिग्री कालेज में आज 25 वां रोवर्स रेजर्स का समागम हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने समस्त छात्र-छात्राओ का हौसला औफजाई करते हुए कहा कि रोवर्स रेजर्स शिविर में बच्चो को अनुशासन देश प्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावन जागृति करते है। डीएम ने कहा कि इस शिविर में जो कुछ सिखते है वही आगे कैरियर में काम आता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने कहा कि हर व्यक्ति का दो जन्म होता है पहला माता पिता के घर में पैदा होता है। दूसरा स्कूल और समाज में जन्म लेता है। समाज और स्कूल में उसकी प्रतिभा के अनुसार इंसान के रूप में अपनी पहचान बनाता है। यह शिविर उसी की एक कड़ी है जिसके माध्य से वह कुछ सिखकर देश के लिए काम करता है। कालेज के प्राचार्य डा0 अब्दुल कादिर खान ने बताया कि इस शिविर में 23 महाविद्यालय के रोवर्स रेजर्स भाग ले रहे है। उन्हे इस शिविर के माध्यम से देश भक्ति का जज्बा पैदा किया जायेगा गंगा जमुनी तहजीब कायम रखने की तालिम दी जायेगी और नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प बच्चो को दिलाया जायेगा।
विशिष्ट अतिथि आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह रहे इस दौरान सबसे पहले कार्यक्रम संयोजक ने जनपदीय संयोजक डा. मनोज तिवारी सहित सभी अतिथियों को बैज अलंकरण व स्कार्फ करके अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात् डा. सोनाली विशनोई सहित अन्य छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत हुआ । इस अवसर पर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष इंदभान सिंह इन्दू,अनवर कासिमी, डा. जान्हवी श्रीवास्तव, डा. आकांक्षा श्रीवास्तव, डा. पूनम सिंह, डा. अब्दुल हलीम, डा. एसपी सिंह, डा. केडी चौबे, डा. उमाशंकर यादव, डा. मो. नासिर खां, डा. जीएस त्रिपाठी, डा. जीवन यादव, धर्मेन्द्र यादव, जैश यादव, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डीओसी राकेश मिश्र ने किया।