सम्पादक मण्डल की मासिक बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

 जौनपुर। सम्पादक मण्डल की मासिक बैठक कलेक्टेªट में स्थित पत्रकार भवन में अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता मंे हुई। इस मौके पर सम्पादक डा. यशवंत गुप्ता व मंगला प्रसाद तिवारी के प्रकरण को उठाया गया जहां घटना की निंदा करते हुये कार्यवाही करने की मांग की गयी। इसके साथ ही सदस्यता अभियान व पहचान पत्र जारी करने पर विचार-विमर्श हुआ जिसके लिये 15 फरवरी तक सभी सम्बन्धित कार्यवाही पूर्ण करने की बात कही गयी। बैठक का संचालन महासचिव रामजी जायसवाल ने किया। इस अवसर पर डा. सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, राकेशकांत पाण्डेय, राकेश प्रजापति, पवन शर्मा, डा. यशवंत गुप्ता, विकास सोनी, छोटे लाल सिंह, चन्द्रमोहन, मो. रऊफ खान, संजय शुक्ला, डा. अनिल दूबे आजाद, मंगला प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related

news 4650817735145477102

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item