भदोही : वाराणसी के जगदीश ने हाफ मैराथन में विदेशी धावकों को धूल चटाई
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_515.html
भदोही । क्षेत्र के
धावकों की प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्वेश्य से तीसरा हाफ मैराथन आयोजित
किया गया जिसमें देश के ही नहीं बल्कि विदेशी धावकों ने भी भाग लिया।
आयोजित हाफ मैराथन 21 किलोमीटर के दौड़ में ग्रामीण युवाओं ने विदेशी
धावकों को धूल चटा दी, जिसमें वाराणसी के धावक ने पहला स्थान प्राप्त किया
तो वहीं इलाहाबाद के धवकों ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि
केन्या से आए दो धावकों में एक को 12वें स्थान से संतोष करना पड़ा जबकि
दूसरे ने बीच में ही अपनी हार मान ली।
उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसियशन से संबद्ध भदोही हाफ मैराथन हर
वर्ष 28 फरवरी को युवा फ्रेंड़स फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जाता है।
लगातार तीसरे वर्ष आयोजित यह हाफ मैराथन की दौड़ जंगीगंज नेशनल हाइवे से
शुरू होकर जिला खेल स्टेडियम में समाप्त हुई। इस हाफ मैराथन में केन्या के
दो विदेशी धावकों समेत देश के उत्तराखंड, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के
कोने कोने से धवकों ने भाग लिया। ग्रामीण क्षेत्रों से जब यह दौड़ गुजरी तो
सड़क के किनारे ग्रामीण दर्शकों ने धावकों का खूब उत्साह बढ़ाया। इस दौड़
में विदेशी धावकों को धूल चटाते हुए देशी खिलाडि़यों ने अपना परचम लहराया
और वाराणसी के सेवापुरी के धावक जगदीश चन्द्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त करते
हुए 51 हजार की इनामी राशि पर कब्जा किया वहीं इलाहाबाद धावक अजयवीर सिंह
ने दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए 31 हजार और अनिल सिंह कुमार ने तीसरा
स्थान प्राप्त कर 21 हजार की राशि पर कब्जा किया। साथ ही 14 खिलाडि़यों को
भी स्थान प्राप्त करने पर इनाम की राशि दी गयी। आयोजकों का मानना है कि इस
तरह के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलता है और उनका प्रयास
रहेगा कि हर वर्ष भदोही में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहे।

