जौनपुर में आज पहुंचेगी त्वरित न्याय यात्रा
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_575.html
जौनपुर। आम आदमी को न्याय मिलने में लम्बा समय व न्याय प्रक्रिया खर्चीली न हो, इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिये बुम्बई की स्वयंसेवी संस्था फोरम फार जस्टिस की ओर से सम्पूर्ण देश में जागरूकता पैदा करने के लिये पिछले 30 जनवरी को त्वरित न्याय यात्रा शुरू हुआ। महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट से शुरू हुई यात्रा हरियाणा, पंजाब, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद लखनऊ से होकर 11 फरवरी को नगर के अम्बेडकर तिराहा दीवानी न्यायालय पर पहुंचेगी। इस आशय की जानकारी शोभना स्मृति व रेनू सिंह ने संयुक्त रूप से दी है।

