विधान परिषद में धरने पर बैठे शिक्षक नेता

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय मंत्री रमेश सिंह ने बताया कि गुरूवार को चेत नरायन सिंह सदस्य विधान परिषद, राज बहादुर सिंह चंदेल सदस्य विधान परिषद सहित निर्दल समूह के सभी सदस्य सरकार की तानाशाही रवैया के खिलाफ प्रदेश के विधान परिषद में धरने पर बैठे हैं। श्री सिंह के अनुसार सरकार ने पूर्व में ही आश्वस्त किया था कि 4 अगस्त 2015 को कैबिनेट से वर्ष 2000 तक तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण का प्रस्ताव जो पारित है, को इसी सत्र में विधानसभा व विधान परिषद में पारित करा लिया जायेगा लेकिन आज तक जान-बूझकर सदन में प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

Related

news 6120637522820483844

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item