कैंसर के खिलाफ चलेगा अभियान
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_599.html
जौनपुर। आसरा-ए-होप की बैठक संरक्षक पूर्व विधायक के निवास पर हुई जहां संस्था के कार्यों की रणनीति बताते हुये उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जनपद को कैंसर मुक्त बनाना है। इसके लिये संस्था के सभी सदस्य गांव-गांव व घर-घर जाकर कैंसर जागरूकता अभियान चलायेंगे। इतना ही नहीं, कैंसर पीडि़तों की हरसंभव मदद भी करेंगे। इसी क्रम में संस्थाध्यक्ष ताबिश अख्तर ने कहा कि हम जिला प्रशासन से मिलकर शहर के अंदर बिक रहे दोहरे, गुटखा आदि पर प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे। बैठक का संचालन अनीस अहमद ने किया। इस अवसर पर जफर मसूद, शंकर मल्होत्रा, बरकत अब्दुल्ला, हरिश्चन्द्र तिवारी, नेहा मिश्रा, आर्यन प्रजापति, प्रज्ञा मिश्रा, धीरज गुप्ता, कमालुद्दीन, अमजद अंसारी, सिराज अहमद आदि उपस्थित रहे।

