असहायों की सेवा ही है सच्ची ईश्वर सेवाः दिनेश टण्डन

जौनपुर। गरीबों व असहायों की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। ऐसा करने से हमारा इह लोक व परलोक दोनों सुधरता है। डा. सुबाष चन्द का पूरा जीवन मानवता के लिये समर्पित था। उक्त बातें जौनपुर-मडि़याहूं मार्ग पर स्थित पचोखर गांव में डा. आरपी विश्वकर्मा द्वारा आयोजित डा. सुबाष चन्द विश्वकर्मा के प्रथम पुण्यतिथि पर मुख्य अतिथि दिनेश टण्डन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने कही। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि डा. पीके सिंह प्रधानाचार्य मेहरावां ने कहा कि मुम्बई जैसे महानगर में रहते हुये डा. सुबाष जी आजीवन सादा जीवन उच्च विचार के समर्थक रहे। इस अवसर पर राजेश मिश्र प्रधानाचार्य पचोखर, राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा, रमेश सिंह प्रधान, वीरेन्द्र सिंह, दीप नारायण विश्वकर्मा, नन्द लाल विश्वकर्मा, भगौती प्रसाद मिश्र एडवोकेट, अखिलेश चन्द्र पाठक, डा. संजय विश्वकर्मा, जवाहर लाल विश्वकर्मा, डा. एके विश्वकर्मा, डा. महेश विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. प्रमोद वाचस्पति ने किया।

Related

news 4961668636819977053

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item