D.M ने उद्यान अधिकारी का वेतन रोका

जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा किया तथा सभी को लक्ष्य के सापेक्ष तथा प्रदेश मानक के अनुसार प्रगति लाने का निर्देश दिया। उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, एआर कोआपरेटिव आदि विभागों की प्रगति खराब के कारण नाराजगी व्यक्त किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दिनेश कुमार यादव को खराब प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण प्र0 उद्यान अधिकारी का वेतन रोकने तथा शासन कोपत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। लोहिया ग्राम का सभी अधिकारी अपने विभागीय कार्यों का सत्यापन कर छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुंचाएं। सभी अधिकारियों की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन पीडी0 तेजप्रताप मिश्र को दें। बिकलांग पेंशन एवं विधवा पेंशन, राशन कार्ड में आधार कार्ड, पंजीयन,डाटा इण्ट्री शतप्रतिशत न करने पर अधिकारी/कर्मचारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सहायक श्रमायुक्त को एक सप्ताह में एक हजार श्रमिकों को साइकिल वितरण कराने का निर्देश दिया। अधि0अभि0 आर0ई0एस0 को लोहिया गांव में ही सीसीरोड मानक के अनुसार बनाने का निर्देश दिया। डी0पी0आर0ओ0 आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव को लोहिया ग्रामों में स्वच्छ शौचालय फरवरी 2016 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कौशल विकास मिशन के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। आर0ई0एस0 को आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव को निर्देशित किया कि बाल पोषण मिशन के कार्य में तेजी लावे। नेडा अधिकारी को सौर ऊर्जा लाइट तत्काल लगवाने का निर्देश दिया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एस0एन0 सिंह को कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। आधार कार्ड का कैम्प न्याय पंचायत वार लगाने के लिए नोडल अधिकारी परमहंस यादव को शीघ्र ही कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। इस कार्य में सीएमओ, डीडीओ, डीपीओ, डीपीआरओ सहयोग करेगे। इस अवसर पर डीएफओ ए0पी0पाठक, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, विद्युत ए0के0मिश्र, लो0नि0वि0 कृष्ण गोपाल सारश्वत, वी0के0गुप्ता आदि उपस्थित रहे। 


Related

news 2245100842412236088

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item