नक़ल कराया तो होगी कठोर कार्यवाही : D.M

जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी द्वारा आज पूर्वान्ह कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में परिषदीय परीक्षा 2016 को सुचितापूर्ण,नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक ली गयी। उन्होने हरहालत में नकल बिहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया साथ ही सचेत भी किया कि यदि कहीं नकल कराने/नकल सामग्री,अनुचित साधन पाया जायेगा तो प्रबन्धक/केन्द्र व्यवस्थापक के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। तहसीलों में संकलन केन्द्र स्थापित किये गये है। सदर में नगरपालिका इं0का0, शाहगंज में सेण्ट थामस इं0का0, बदलापुर में राजा हरपाल सिंह इण्टर कालेज सिंगरामऊ, मछलीशहर में फौजदार इं0का0 मछलीशहर तथा मड़ियाहूं तहसील हेतु बी0एन0बी0 इण्टर कालेज मड़ियाहूं में बनाया गया है। कन्ट्रोल रूम की स्थापना नगरपालिका इंका0 मे किया गया है जिसका दूरभाष नं0-05452268001 है। कन्ट्रोलरूम की प्रभारी श्रीमती मंजूलता वर्मा है जिनका मो0नं0 9453475230 है। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारी लाल कोली ने विस्तार से जानकारी दिया।

Related

news 5336509098862461994

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item