श्री महालक्ष्मी नारायण पंच कुंडीय यज्ञ की निकली कलश यात्रा

जलालपुर । क्षेत्र के खेवसीपुर गांव के मनकामेश्वर धाम से श्री महालक्ष्मी नारायण पंच कुंडीय यज्ञ की ज्योति पद यात्रा प्रारम्भ हो कर रामेश्वर धाम गोढि़यॅा से कलश मे जल भर कर परिक्रमा करते हुए पुन; यज्ञ स्थल पर पहुॅची। जिसमे हजारो की संख्या मे महिला पुरुष श्रद्वालु भक्तो ने माता का जयकारा लगाते हुए कलश यात्रा मे भाग लिया। विगत वर्षो की भाॅति विश्व कल्याणार्थ हेतु अठराहवाॅ यज्ञ के आयोजक पंडित रमेशचन्द महराज दूर्गा मंदिर दूर्गा कुंड वाराणसी के सानिध्य मे प्रत्येक दिन सुबह पूजा हवन तथा शाम को प्रसिद्व भागवत कथावाचक विद्यार्थी जी महराज द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमे भारी संख्या मे दूर दराज से भक्त गण भाग ले रहे है। इस यज्ञ को 19 फरवरी को पूर्णाहुति भन्डारा एवं देवी जागरण के साथ समापन कर दिया जायेगा। कलश यात्रा के अवसर पर चन्द्रिका प्रसाद.दिनेश कुमार दुबे.चन्द्रबली देवी.राजेश.बनारसी.गुलाब.शिवम.धीरज.मनोज कुमार उपस्थित थे।

Related

news 2287079089699262373

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item