भदोही के दो निजी अस्पतालों और कालीन कम्पनी में आयकर का छापा

भदोही। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के इन्द्रिरामिल स्थित दो निजी अस्पतालों और एक निजी कालीन कम्पनी में आयकर विभाग ने गुरुवार को छापे मारी की है। यह छापेमारी वाराणसी मण्डल के जॉइंट कमिश्नर उमेश पाठक के नेतृत्व में की गयी । छापेमारी से अस्पतालों और कालीन कम्पनी में हड़कंप मच गया। कई गाड़ियों से आयकर विभाग की पहुंची टीम ने हास्पिटल का मेन गेट बंद कर लिया। यह कार्रवाई सुबह लगभग दस बजे शुरू हुई तथा समाचार भेजे जाने तक जारी है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई आयकर के सन्दर्भ में मिली शिकायतों के आधार पर की गयी है। जो अपनी योजनाओं के मुताबिक कार्रवाई को अंजाम दिया। आयकर विभाग के दलों को अपनी कार्रवाई में जीवन हास्पिटल से क्या हासिल हुआ इसकी जानकारी अभी नही हो पायी है। कार्रवाई चल रही थी इसी बीच इन्द्रिरामिल के समीप ही भाजपा नेता  के हास्पिटल पर भी टीम पहुंची तथा रजिस्टरों की जांच पड़ताल की। हालांकि यहां टीम कुछ ज्यादा सक्रिय नही थी। लेकिन एक दूसरे  हास्पिटल में टीम पूरी सक्रियता बरत रही थी। इस हास्पिटल में किसी को आने-जाने की अनुमति नही थी। पूरा हास्पिटल पुलिस के जवानो ने घेर रखा था। जिसमें महिला पुलिस भी शामिल थी। आज सुबह हास्पिटलों पर आयकर विभाग के छापेमारी से अन्य निजी हास्पिटल संचालको में हड़कंप मचा। सूत्रों की माने तो अस्पतालों और कालीन कम्पनी  में आयकर विभाग के छापेमारी से बड़ा मामला सामने आ सकता है।इस छापेमारी से ज़िले के कई संस्थानों में अफरा तफरी का महौल देखा गया ।

Related

news 3488183644310542784

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item