एमएलसी के मतदान की सभी तैयारियां पूर्णः सीडीओ

  जौनपुर। प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक/सीडीओ पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र 22 जौनपुर को सकुशल व शन्तिपूर्ण सम्पन्न ढंग से कराने हेतु सभी प्रभारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्टेªट सभागार मंे हुई। इस मौके पर उन्होंने बताया कि 22 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं जहां वीडियो कैमरा व चलचित्र के माध्यम से सजीव प्रसारण किया जायेगा। छः मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से प्रसारण किया जायेगा। इसी क्रम में प्रभारी अधिकारी मतपत्र ने बताया कि मतपत्र आ गये हैं जो कोषागार में रखे गये हैं। 1 मार्च को मतदातावार मतपत्रों की बंडलिंग करा ली जायेगी। 2 मार्च को पार्टियों के रवानगी के लिये कलेक्टेªट परिसर से 25 बसों द्वारा भेजा जायेगा। सेक्टर मजिस्टेट, माइक्रो आबजर्बर आदि को हल्के वाहनों से भेजा जायेगा। कलेक्टेªट स्थित प्रेक्षागृह से मतदान कार्मिक, मतपेटी, स्टेशनरी व वाहनों के लिये अलग से काउण्टर लगाया जायेगा। इसके साथ ही सभी प्रभारी अधिकारियों को समय से सभी सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। अन्त में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश चन्द्र ने सूचना विज्ञान अधिकारी उमाशंकर वर्मा को वेबकास्टिंग की व्यवस्था तथा उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, मनोरंजन कर अधिकारी चन्द्र प्रकाश को वीडियो कैमरा एवं सजीव प्रसारण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसटीओ राकेश सिंह, डीएसटीओ राम नारायण यादव, डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल, प्रियंका सिंह, सहायक वाहन प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।

Related

news 508154458950036354

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item