भदोही : सपा ने चार और बसपा ने दो प्ररमुख सीटों पर लहराया

 भदोही। जिले में प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी का कब्जा और दबदबा कायम दिखा । जिले की छह सीटों में चार पर सपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। यहाँ किसी दुसरे दल के उम्मीदवार ने प्रमुख पद के लिए नामांकन ही नहीँ किया । जबकि दो पर बहुजन समाजपार्टी का झंडा लहराया , हालांकि बीएसपी ने प्रदेश में पार्टी स्तर पर किसी को नहीँ खड़ा किया था । रविवार को हुए चुनाव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखे । ब्लाक मुख्यालयों की बैरिकेटिंग की गयी थी । डीएम प्रकाश बिंदु और एसपी अनिल कुमार राय सुरियावा और औराई में खुद मौजूद थे ।जिला प्रशासन की पूरी कोशिश दिखी कि चुनाव सकुशल सम्म्पन्न हो जाय ।  इस दौरान चुनाव प्रेक्षक भी मौजूद रहे । मीडिया वालों को अंदर नहीँ जाने दिया ग्या ।
  जिले की कुल छह में चार सीटें सामान्य और दो में एक - एक पिछड़ी और अनुसूचित के लिए आरक्षित थी । भदोही ब्लॉक पर विकास यादव निर्विरोध चूने गए हैं । जबकि इसके पूर्व उनकी पत्ननी सुनीता यादव यहाँ की प्रमुख चुनी गयी  थी ।वहीं ज्ञानपुर सीट पर जिले के बाहुबली सपा विधायक विजय मिश्र के भतीजे मनीष मिश्र निर्विरोध चुने गए जबकि पूर्व में वे डिघ ब्लॉक के प्रमुख थे । डीघ में ओबीसी उम्मीदवार नीता सोनी और अभोली में आरक्षित महिला साधना सरोज निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं । सभी निर्विरोध उम्मीदवार सपा के हैं । जिले में सिर्फ सुरियावा ब्लॉक में पूर्व बसपा विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी के भाई अनुरुद्ध और समाजसेवी भोलानाथ शुक्ल की धर्मपत्नी शुशीला शुक्ला के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला । हालाँकि विधायक के भाई यहाँ शुशीला शुक्ला पर 22 मतों से जीत हासिल की ।  यहाँ अनिरुद्ध त्रिपाठी को 44 मत मिले ।  जबकि पाँच वोट निरस्त हुए ।  यहाँ कुल 71बीडीसी सदस्य हैं । जबकि औराई में पूर्व बसपा मंत्री रंगनाथ मिश्र के बेटे बृजमोहन उर्फ विकास मिश्र ने नन्दलाल पाण्डेय के बीच मुकाबला था । यहाँ विकास ने 152 मत प्राप्त किया । नन्दलाल को तीन जबकि पाँच जबकि दो मत निरस्त हुए । यहाँ कुल 159 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं । हालाँकि सपा ने सुरियावा में आशीष सिंह और औराई में नन्दलाल पांडेय को पार्टी उम्मीदवार बनाया था । लेकिन पार्टी में आंतरिक विरोध के कारण मुकाबले में नहीँ रहे । बसपा ने रवींद्र त्रिपाठी को जौनपुर की बदलापुर विस सीट और पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र को भदोही से उम्मीदवार बनाया है । दोनो सीटों पर इन्हीं के भाई और बेटे प्रमुख पद पर निर्वाचित हुए हैं ।  जबकि काँग्रेस इस चुनाव में कहीँ नहीँ दिखी ।  परिणाम आने के बाद काफी संख्या में मौजूद समर्थकों ने जश्न मनाया । जीते उम्मीदवारों को फुलमालाओ से लाद दिया और ढोल नगारे की धुन में अबीर गुलाल उड़ाया । पूरा माहौल जीत के जश्न में डूबा रहा । हालाँकि सुरक्षा के चलते सुरियावा में भदोही मार्ग बंद होने से आम लोगों को काफी परेसानी उठनी पड़ी । सड़क पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी । हालाँकि प्रशासनिक मुस्तैदी के कारण प्रमुख चुनाव सकुशल सम्पन्न हो गया । दोनो स्थानों से किसी अप्रिय घटना की ख़बर नहीँ आयी।

Related

news 7814918515195913094

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item