शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

 जौनपुर। धर्मा देवी महाविद्यालय बेलापार, उटरूकला, बक्शा में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवायोजना शिविर के तीसरे दिन रविवार को स्वयंसेवकों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों सहित बेलापार गांव के चैरा माता मंदिर पर श्रमदान की। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक विकास यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवायोजना के माध्यम से अध्ययनरत छात्रों में राष्ट्रीय एकता व भाईचारे का बोध होता है जिससे हमारे यह स्वयंसेवक राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ते हैं। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डा. सुधीर श्रीवास्तव, मनोज यादव, नीरज यादव, तोषिका श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही।

Related

news 4504797008558843336

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item