भदोही: खूनी हुआ प्रमुख चुनाव , रेल ट्रैक पर मिला बीडीसी का शव
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_80.html
भदोही। जिले के वाराणसी-जंघई रेलखण्ड के
पुरनेपुर गाँव में सोमवार को बीडीसी सदस्य का शव मिला। परिजनों ने पूर्व बसपा
विधायक ऑर एक समाजसेवी पर प्रमुख चुनाव को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप
है की हत्या गोली मार कर की गयी है । जिस जगह हत्या हुई है वहाँ से साइकिल और
मोबाइल बरामद किया गया है । गुस्साए लोगों ने भदोही दुर्गागंज मार्ग पर शव
रख जाम लगा दिया । घटना की खबर लगते ही भारी तादात में पुलिस व पीएसी पहुँच
गयी । डीएम प्रकाश बिंदु और एसपी अनिल कुमार राय भी पहुँच गए । एसपी ने बताया
की घटना की निष्पक्ष जाँच होगी । पुलिस हर बिंदु से जाँच करेगी । प्रमुख चुनाव
को लेकर परिजन जो आरोप लगा रहे हैं इससे इनकार भी नही किया जा सकता है ।
अफसरों ने उस रेलवे ट्रैक का भी निरीक्षण किया ।
हत्या का शिकार हुआ बीडीसी दिनेश vinयावां थाना क्षेत्र के पट्टेबेजांव गांव
के समीप क्षेत्र छनौरा गांव निवासी बीडीसी सदस्य दिनेश बिंद का शव रेलवे पटरी
पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है।
परिजनों का आरोप है कि बीडीसी सदस्य दिनेश बिंद की हत्या कर उसके शव को रेलवे
पटरी पर फेंक दिया गया है। आक्रोशित परिजनों ने सुरियावां-दुर्गागंज मार्ग पर
पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। बीडीसी सदस्य का शव रेलवे पटरी पर मिलने की सूचना
पर क्षेत्र में आक्रोश तथा तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। आक्रोशित ग्रामीणों
ने पुलिस की बाइक को आग के हवाले कर दिया है

