भाजपा सांसद ने समझा सिपाहियो का दर्द, लोकसभा में की वकालत

जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानो का दर्द अब नेताओ को महसूस होने लगा है। भाजपा सांसद रेखा अरूण ने लोकसभा के शून्यकाल में पुलिस कर्मियो की वेदना सुनाई। धौरहरा से सांसद रेखा अरूण वर्मा ने सदन को बताया कि पुलिस कर्मियों को छुट्टियां न मिलने के कारण वे त्योहारो और परिवारिक कार्यक्रमों में शिरकत नही कर पाते है। यहां के पुलिस कर्मियों के वेतन और भत्ते अन्य प्रदेशो की तुलना में काफी कम है। जिसके कारण उनके बच्चो की परवरिश अच्छे तरीके से नही हो पाती है।
उन्होने पुलिस कर्मियों की वकालत करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार यूपी सरकार से सम्पर्क करके इन पुलिस कर्मियों को उनके जिले या समीपवर्ती जिले में तैनात किया जाय राज्यकर्मचारियों की तरह छुट्टियां दी जाय साथ साथ वेतन और भत्ते में भी बढ़ोत्तरी किया जाय। जिससे उनके बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण करके देश का अच्छा नागरिक बन सके। ऐसा होने से पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा और इमानदारी से अपना कार्य कर सकेंगे।


Related

news 8235099738115994488

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item