निजी स्वार्थ के लिए कुछ शिक्षक कर रहे है साथी अध्यापको का मानसिक और आर्थिक शोषण

जौनपुर। प्राथमिक शिक्षको स्कूल न जाना, केवल नेतागीरी करना यह खबर तो काफी पुरानी हो गयी है। लेकिन अब कुछ प्राथमिक शिक्षको ने निजी स्वार्थ के लिए जो नई परम्परा की शुरूआत किया है। वह बेहद शर्मनाक और निदनीय हो गया है। कुछ शिक्षक अपने निजी लाभ के लिए अपने विभाग के अधिकारियों की चाटुकारता करके शिक्षक जैसे पवित्र पेशे को गर्त में डाल ही रहे है साथ अपने शिक्षक साथियों का मानसिक और आर्थिक शोषण करने में जुटे हुए है।
ऐसा ही मामला सामने आया है करंजाकला ब्लाक मुरादगंज प्राथमिक विद्यालय पर यहां के ग्राम प्रधान ने शराब के नशे धुत अपने चार पांच साथियों के साथ आये दिन स्कूल पर जाकर महिला अध्यापको के साथ गाली गलौज करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। प्रधान के साथियों में एक शिक्षक भी है। यह शिक्षक मडि़याहूं विकास खण्ड के मीठेपार प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात है। यह खुद स्कूल नही जाता एक हफ्ते में विद्यालय जाकर हस्ताक्षर करके गायब हो जाता है। सूत्रो से खबर मिली है कि यह पूरे दिन बीएसए की जी हूजूरी करता है और साहब की जेब भरने के लिए साथी शिक्षको की पहले तबादला करवाता है उसके बाद मनचाही स्कूल पर नियुक्त होने के लिए उनसे पैसा वसूलता है। मुरादगंज स्कूल तो एक बानगी ऐसे सैकड़ो स्कूलो के शिक्षको डरा धमकाकर उनका आर्थिक और मानसिक शोषण कर रहा है।

Related

news 8750923229837212223

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item