उद्योग व्यापार मण्डल फूड विभाग से लगवायेगा लाइसेंस शिविर

  जैनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक अलफस्टीनगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के सहयोग से फूड लाइसेंस कैम्प का आयोजन पूरे जिले में लगेगा। शिविर प्रमुख रूप से 26 फरवरी को कोतवाली चैराहा एवं 27 फरवरी को फल वाली गली ओलन्दगंज में लगेगा जहां खाद्य पदार्थ से जुड़े व्यापारियों के पंजीयन व लाइसेंस के आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि नगर के समस्त व्यापारी इस कैम्प में आकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसमें सब्जी व फल विक्रेता से लेकर मिठाई व किराना व्यवसाय से जुड़े व्यापारी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर विवेक सिंह, जावेद अजीम, अशोक साहू, संजय केडिया, आलोक सेठ, प्रदीप सिंह, मो. दानिश, अनवारूल हक, सुरेन्द्र जायसवाल, हेम सिंह, पप्पू हरलालका, विजय केडिया, विपिन अग्रवाल उपस्थित रहे। संचालन शिव कुमार साहू ने किया।

Related

news 2403192104015535286

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item