बिजली विभाग के इंजीनियरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

 जौनपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की पूर्वांचल शाखा की सभा गुरूवार को भिखारीपुर स्थित संगठन कार्यालय पर हुई जहां अवर अभियंताओं का ग्रेड पे 4800 करने की ज्वलंत मांग पर वर्तमान में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा चलाये जा रहे कार्य बहिष्कार एवं आगामी हड़ताल आंदोलन पर लखनऊ से आये केन्द्रीय नेताओं ने अपनी रूप-रेखा स्पष्ट की। इस मौके पर केन्द्रीय अध्यक्ष इं. आरके त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीबी पटेल, उपाध्यक्ष जय प्रकाश, महासचिव वरिन्दर कुमार, केन्द्रीय संरक्षक इं. केशवचन्द ने अपने सम्बोधन में पुनः इस बात को दोहराया कि 4800 ग्रेड पे की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीयिर्स संघ उत्तर प्रदेश ने समर्थन किया है। सभा की अध्यक्षता इं. बलवीर यादव एवं संचालन इं. अवधेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर केशवचन्द, केदार तिवारी, आईएम द्विवेदी, आईपी सिंह, डीकेडी द्विवेदी, अवधेश कुमार, आशीष कुमार, बृजेश पाण्डेय, अवधेश यादव, चन्द्रशेखर, सर्वेश शुक्ल, संजीव भाष्कर, संजय मिश्रा, कृपाशंकर, प्रदीप कुमार, नीरज कुमार, रत्नेश सेठ, सुनील कुमार, सुनील सिंह, रेनू कुमारी, दीपा मौर्या, केएम शुक्ला, एसएन सिंह, गौतम शर्मा आदि इंजीनियर मौजूद रहे।
    कार्य बहिष्कार व हड़ताल आंदोलन की सभा में समर्थन करने वालों में इं. बृजेश पाण्डेय, इं. अजय गुप्ता, इं. संतोष त्रिपाठी, इं. अजीत पटेल, इं. भरत सिंह के अलावा प्रदीप कुमार, बीके पाण्डेय, एसएन सिंह, अजय गुप्ता, रोशन जमीर, गुलाब चन्द, रामा सिंह सहित अन्य इंजीनियर प्रमुख रहे। इस बाबत संगठन की सभा की अध्यक्षता इं. प्रदीप कुमार व संचालन इं. एसएन सिंह ने किया।

Related

news 5676324562883724297

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item