शाहगंज में आज निकलेगी साईं बाबा की पालकी
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_592.html
जौनपुर। सबका मालिक एक साईं बाबा की पालकी 26 फरवरी दिन शुक्रवार को सुबह भव्यता के साथ निकाली जायेगी। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजन समिति ने बताया कि उक्त शोभायात्रा शाहगंज नगर में स्थित पुरानी काली चैरा मंदिर से निकली जो नगर भ्रमण करते हुये सितौली गांव पहुंचेगी। इस दौरान लोगों में प्रसाद वितरण होगा। इसी क्रम में आयोजन समिति के पिण्टू अस्थाना ने समस्त भक्तजनों व नगरवासियों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

