जौनपुरवासियों के लिये निराशाजनक है रेल बजटः डा. ब्रजेश यदुवंशी

  जौनपुर। रेल बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये शिक्षाविद् डा. ब्रजेश यदुवंशी ने कहा कि इस रेल बजट से जौनपुरवासियों को केवल निराशा ही हाथ लगी। यहां से एक टेªन ऐसी चलनी चाहिये जो सीधे दिल्ली तक चले। जौनपुर से नई दिल्ली तक एक सीधी टेªन की आवश्यकता है। साथ ही जौनपुर के लोग जीविकोपार्जन के लिये मुम्बई में बहुतायत संख्या में रहते हैं। ऐसे में एक सीधी टेªन जौनपुर से मुम्बई तक चलनी चाहिये। डा. यदुवंशी ने कहा कि यहां के अधिकतर लोग कृषि पर आधारित हैं। ऐसे में जौनपुर रेलवे जंक्शन के पास एक कृषि भण्डारण होना चाहिये जिससे किसान वहां अपने कृषि उत्पादन को रखकर आयात-निर्यात की लाभ उठा सके। शिक्षाविद् ने कहा कि कुल मिलाकर केन्द्र सरकार द्वारा संसद में पेश किया गया रेल बजट जौनपुरजनांे के लिये संतोषजनक नहीं, बल्कि निराशाजनक है।

Related

news 8192852865401225094

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item