लक्ष्मण तीर चलाने में व्यस्त, सड़को पर फर्राटा भर रहे है डग्गामार वाहन

जौनपुर। जिले की हर सड़को पर डग्गामार वाहन फर्राटे से दौड़ रही है। नेशनल हाईवे हो या राज्यमार्ग सभी पर वाहन चालक अपनी जेब भरने के लिए सवारियों की जान जोखिम मंे डालते हुए फुल स्पीड में गाडि़या दौड़ते है। सबसे हैरत की बात यह रही यातायात नियम का पालन कराने वाले खाकी वर्दी धारी भी वाहनो पर लटकर यात्रा करते दिखाई देने लगे है।
जौनपुर में इन दिनो डग्गामार वाहनो की भरमार हो गयी है। हर रोड पर ट्रक बस जीप आटो ओवर लोड चल रहे है। अब तो हालत यह हो गयी है कि आम यात्री साथ साथ खाकी वर्दी धारी भी वाहनो पर यात्रा करने को मजबूर हो गये है। यह हालत उस एआरटीओ के कार्यकाल में चल रहा है जो भोर में तीन बजे से लेकर देर शाम तक ओवर लोड वाहनो की चेकिगं करते दिखाई पड़ते है। हम आप को एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद के बारे में बताते चले कि साहब की पहली बार जिले में 2003 में पोस्टिगं हुई थी इसके बाद 2007 में बसपा सरकार में पैठ बनाकर दूसरी बार अपना तबादला यहां करा लिया। सपा सरकार बनने के बाद यहां उनका ट्रांसफर हो गया। लेकिन इस शासन में भी लक्ष्मण प्रसाद ने ऐसा तीर चलाया कि उनकी पोस्टिगं यहां हुई ही साथ में एआरटीओ प्रशासन सूरजपाल का तबादला गोरखपुर हो गया। अब एआरटीओ प्रशासन और पर्वतन दोनो चार्ज इन्ही के पास है। साहब इधर दो दो चार्ज लेकर दुध मलाई खा रहे है उधर डग्गामार वाहन सड़को पर फर्राटा भर रहे है।

Related

news 6942381079380384685

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item