सर्राफा व्यापारी लूट काण्ड का पर्दाफास, आधा किलो सोना बरामद
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post.html
जौनपुर।
पुलिस ने बीते 21 फरवरी को हुए मुंगराबादशाहपुर सर्राफा व्यापारी लूट
काण्ड का आज पर्दाफास कर दिया है। इस मामले में तीन लूटरो को गिरफ्तार किया
गया है। इन बदमाशो के पास से आधा किलो सोना का आभूषण 9 हजार रूपये नगदी एक
कट्टा चाकू और एक मोटर साईकिल बरामद हुआ है। एसपी ने इस लूटकाण्ड का
खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रूपये नगद पुरस्कार दिया है।
एसपी आरपी सिंह ने पत्रकारो को जानकारी देते हुए बताया कि जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इलाहाबाद रोड पर 21 फरवरी की शाम अज्ञात बदमाशो ने इलाहाबाद के आभूषण व्यापारी सुनिल कुमार वर्मा से अज्ञात बदमाशो ने तमंचे से आतंकित करके 500 ग्राम सोने का आभूषण और पांच लाख रूपये नगदी लूटकर सनसनी फैला दिया था। इस मामले की खुलासे के लिए मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष क्राईम ब्रांच समेत चार टीमे गठित की गयी थी। थानाध्यक्ष रविन्द्र श्रीवास्तव को कल शाम सूचना मिला कि आभूषण व्यापारी लूट काण्ड के आरोपी इटहरा मोड़ पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करके तीन लोगो को धरदबोचा जबकि दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये। पकड़े गये अभियुक्तो के पास 510 ग्राम सोने के गहने एक पिस्टल 32 बोर चार जिन्दा कारतूस एक चाकू एक मोटर साईकिल और 9 हजार रूपये बरामद हुआ। गिरफ्तार बदमाशो में आनन्द वर्मा पुत्र संतोष वर्मा निवासी दुलहीपुर चंदौली मोनू सेठ पुत्र भरत सेठ हबीपुर थाना चेतगंज वाराणसी
सोनू जायसवाल पुत्र सोभनाथ जायसवाल हबीपुरा थाना चेतगंज वाराणसी

गिरफ्तार करने वाले टीम के सदस्यों का नाम -
1. रविन्द्र श्रीवास्तव थानाध्यक्ष मुगराबादशाहपुर मय हमराह फोर्स ।
2. शिवशंकर सिंह प्रभारी क्राइमब्रान्च मय टीम ।
3. अनिल सिंह थानाध्यक्ष जलालपुर मय हमराह फोर्स ।
4. विश्वनाथ यादव थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर मय हमराह फोर्स ।
पुरस्कार राशिः-पुलिस अधीक्षक द्वारा
गिरफ्तार करने वाली टीम को प्रोत्साहन स्वरुप 5000 रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत