विवाहिता की मौत, पति व सास गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_980.html
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के सम्मनपुर गांव निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में झुलसने पर मौत हो गयी जिसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने आरोप के अनुसार मृतका के पति व सास को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सत्य प्रकाश तिवारी की लगभग 26 वर्षीया पत्नी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में आग से झुलस गयी जिसकी जानकारी होने पर ससुराल वाले जब तक कुछ करते, उसकी मौत हो गयी। वहीं इसकी जानकारी होने पर मृतका के मायके वाले पहुंचे जहां उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। इस पर थाना पुलिस ने मृतका के पति के अलावा सास को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

