श्रीश मोदनवाल अध्यक्ष व अजेन्द्र अग्रहरि बनाये गये मंत्री
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_586.html
जौनपुर। सरस्वती शिशु मंदिर शाहगंज के प्रांगण में पूर्व छात्र परिषद का सम्मेलन आयोजित हुई जहां पूर्व छात्रों के अनुभव कथन के साथ प्रधानाचार्य व संरक्षक विजयशंकर पाण्डेय ने परिषद के गठन, उपयोगिता सहित कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात् परिषद की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसके अनुसार सर्वेश जायसवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, दीपक अग्रहरि, दीपक सिंह, संदीप मोदनवाल संरक्षक मण्डल के सदस्य बनाये गये। इसके अलावा श्रीश मोदनवाल अध्यक्ष, शरद जायसवाल उपाध्यक्ष, अजेन्द्र अग्रहरि मंत्री, पवन जायसवाल सह मंत्री, भुवनेश्वर मोदनवाल कोषाध्यक्ष बनाये गये। इस दौरान उपस्थित सभी पूर्व छात्रों ने ऊं के उच्चारण के साथ अनुामोदन किया। रामपलट अग्रहरि के मुख्य अतिथित्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल बरनवाल एवं संचालन पूर्व छात्र परिषद के संस्थापक अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

