J C I चेतना ने मनाया बंसत पर्व
https://www.shirazehind.com/2016/02/j-c-i.html
जौनपुर। जे0सी0आई0 की महिला शाखा जे0सी0आई0 चेतना के तत्वाधान में नगर के चैक मोहल्ले में धूमधाम से मां वागेष्वरी का पर्व बसंत पंचमी मनाया गया। संस्था की सभी सदस्यों ने पीले वस्त्र धारण कर मां की आरती पूजन विधि विधान से की तथा मंगलगीत व पचरा गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष जेसी मेघना रस्तोगी ने कहा माघ महीने की शुक्ल पंचमी से ऋतुओ के राजा बंसत का आगमन हो जाता है। यह दिन नवीन ऋतु के आगमन का सूचक है। इसलिये इसे ऋतुराज बसंत के आगमन का प्रथम दिन माना जाता है। कार्यक्रम में बसंत पंचमी से जुड़ी अनेक प्रष्नोत्तरी कार्यक्रम व क्रीड़ाओं का भी आयोजन हुआ समय बद्धता का विषेष पुरस्कार जेसी संगीता सेठ को मिला। कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संस्था सचिव जेसी ऋचा गुप्ता ने कहा यह विषेष पर्व मां सरस्वती के जयन्ती का दिन है। इस दिन को बुद्धि ज्ञान और कला की मां सरस्वती की पूजा आराधना के रुप मे मनाया जाता है। इस दिन से प्रकृति के सौन्दर्य में निखार दिखने लगता है। वृक्षों मे पुराने पत्तों को गिराकर नये धारण करने की प्रक्रिया शुरु हो जाती है। कार्यक्रम मे जेसी सोना बैंकर, जेसी ज्योति रस्तोगी, जेसी सुधा बैंकर, जेसी स्वर्णिमा जायसवाल, जेसी नीतू गुप्ता, जेसी सोनी जायसवाल, जेसी संगीता सेठ, जेसी अनामिका सेठ, जेसी वन्दना गुप्ता, जेसी दीपषिखा चैरसिया, जेसी आरती जायसवाल, जेसी अल्का उपाध्याय, जेसीयवनिका सिंह, जेसीएकता गुप्ता, जेसी रतना सेठी, जेसी शालिनी सेठ, जेसी रीता कष्यप, जेसी पूनम जायसवाल, आदि लोग उपस्थित रही।
