स्कूलों में जाकर सभी बच्चो का बनाया जाय आधार कार्ड : D.M

जौनपुर। जिलाधिकारी ने आधार कार्ड बनाने वाली 8 कान्टेक्टर, सीएमओ डा0 दिनेश यादव, बीएसए परमहंस यादव के साथ बैठक कर निर्देशित किया कि बीएसए द्वारा विद्यालयवार कार्ययोजना तैयारकर शतप्रतिशत बच्चों का आधारकार्ड बनवाये। 
भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम ओमकार सिंह द्वारा बताया गया कि मनरेगा में धन उपलब्धता के सापेक्ष 72 प्रतिशत, भूमि सेना में 96 प्रतिशत, नावार्ड में 99 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त किया गया है जिसमें 19602 मानव दिवस सृजित किया गया। इसी प्रकार भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय सुग्रीव प्रसाद वर्मा द्वारा मनरेगा में 82 प्रतिशत, भूमि सेना में 94 प्रतिशत, नावार्ड में 98 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है जिसमें 31188 मानव दिवस सृजित किया गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारी द्वय को निर्देशित किया कि एक सप्ताह में कराये गये कार्यों की आख्या प्रस्तुत करें ताकि जॉच कमेटी गठित कर शीघ्र जॉच करायी जा सके।

Related

news 7507990184570851393

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item