1 अप्रैल को काला दिवस मनायेंगे शिक्षक
https://www.shirazehind.com/2016/03/1.html
जौनपुर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सोमवार को नगर पालिका परिषद के टाउन हाल पर हुई जहां बताया गया कि विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों के पुरानी पेंशन नीति को समाप्त करके नयी पेंशन नीति लागू कर दिया गया है जो एकदम गलत है। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 1 अप्रैल को सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनायेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम मूरत यादव, निरंजन यादव, रविकांत, श्रीपाल, धर्मेन्द्र यादव, सतीश सिंह, उदयराज, श्रीमोहन, रामलाल, दिलीप, शेर बहादुर, सुनील, वेद प्रकाश, शैलेन्द्र सिंह, कृष्णकांत पाठक, महेन्द्र यदव, राधेश्याम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

