मृत छात्रा का लैपटाप विद्यालय ने किया वापस

 जौनपुर। मां शारदा इण्टरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी की एक छात्रा की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर विद्यालय द्वारा शासन से प्राप्त लैपटाप वापस कर दिया गया। मालूम हो कि क्षेत्र के ताहिरपुर गांव निवासी गुलाब चन्द मौर्य की पुत्री ज्योति मौर्य वर्ष 2014 में इस विद्यालय से इण्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। मेधावी छात्रा को शासन द्वारा लैपटाप सूची में चयन किया गया। लैपटाप प्राप्ति के बाद प्रधानाचार्य शरद सिंह ने सोमवार को जिलाधिकारी को लिखित पत्र दिया जिस पर उनके द्वारा दिये गये निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर ने तहसीलदार सदर व नायब से कागजी कार्रवाई पूरी कराने के बाद लैपटाप जमा करा लिया।

Related

news 2408045483682436405

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item