छापेमारी में पकड़ा गया 10 कुंटल सड़ा मावा

    जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के आदेश एवं जिला अभिहित अधिकारी जगदम्बा प्रसाद मौर्य के निर्देशन पर जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नगर के नईगंज में छामेमारी किया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीपी सिंह के नेतृत्व में निकली टीम ने नगर के नईगंज-मुरादगंज में स्थित संगम डेयरी में छापेमारी किया। इस दौरान 10 कुंतल खोवा बरामद हुआ जिसके बारे में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि यह खोवा महीनों से डम्प करके रखा गया था। यह बरामदगी डेयरी की दुकान में रखे डीफ्रीजर से हुआ है। इस छापेमारी से क्षेत्र सहित पूरे नगर के दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। इस मौके पर श्री सिंह के अलावा खाद्य निरीक्षक ज्ञानेन्द्र पाल सिंह, एसपी यादव, संतोष दूबे के अलावा अन्य सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति रही।

Related

news 4291545414551592811

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item