नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सैकड़ो मरीजों का हुआ इलाज
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_530.html
जौनपुर। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर के
अध्यक्ष विक्रम कुमार गुप्त के नेतृत्व में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर श्री रामदास हनुमान मंदिर हमाम दरवाजा के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर जनपद व वाराणसी के कुशल चिकित्सकों द्वारा 387 मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण व नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। दन्त रोग विशेषज्ञ डा.गौरव प्रकाश मौर्य ने कहा शिविर में मसूढ़ों की
समस्या,पायरिया,दांतों में सड़न,सबसे ज्यादा पाया गया। दन्त व मुखरोग
सम्बन्धी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं,जिसका मुख्य कारण बदलता खानपान व
जागरूकता की कमी है।
वहीं वाराणसी से आए वरिष्ठ मुख कैंसर व जबड़ा रोग विशेषज्ञ डा.ए.के.सिंह ने बताया दातों की समस्या का मुख्य कारण गुटखा व तम्बाकू है,मरीजों को इन उत्पादों से बचना चाहिए जिससे वो मुख कैंसर जैसे खतरनाक बीमारी से बचाव कर सकें।
होमियोपैथ चिकित्सक डा.पी.के.सिंह ने मरीजों की जांच करते हुए बताया यहां गठिया, एनीमिया,एलर्जी के मरीजों की संख्या अधिक थी। सबको अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है।
इस मौके पर डा.तुलिका मौर्या,डा.श्रेया सिंह,डा.मिथिलेश सिंह ने भी मरीजों की देखरेख करते हुए जागरूक किया।
इस मौके पर विक्रम गुप्त,शरद पटेल,अवधेश गिरि,अतुल जायसवाल,सत्येन्द्र अग्रहरि,अभिषेक गुप्ता'शम्मी',अतुल सिंह,मायाशंकर श्रीवास्तव,संजय मौर्य आदि दायित्वधारी मौजूद रहे।