कार्यो का सत्यापन फोटोग्राफ के साथ 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराये : D.M
https://www.shirazehind.com/2016/03/15-dm.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता
में आज सायं सिचाई एवं जल संसाधन विभाग की वर्ष 2015-16 की वाटरशेड सेल कम
डाटा सेन्टर की कार्य योजना के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी
ने भूमि संरक्षण अधिकारी सतीश चन्द्र श्रीवास्तव, परियोजना प्रबन्धक
आईडब्लूएमपी को निर्देशित किया कि सभी कराये गये कार्यो का सत्यापन
फोटोग्राफ के साथ 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराये ताकि योजना की स्वीकृति की
जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्य योजना ग्रामवार सत्यापन
रिपोर्ट के साथ फोटोग्राफ आदि उपलब्ध कराये। बैठक में सीडीओ पीसी
श्रीवास्तव, उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत
आरएन सिंह आदि उपस्थित रहे।

