नगर पालिका की बैठक में जमकर हुआ हंगामा और धक्का मुक्की, जान देने के लिए सभासद चढ़ गया था पानी की टंकी पर

 जौनपुर। शाहगंज नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक में आज जमकर हंगामा हुआ। सभासदो ने चेयर मैन के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बवाल शुरू किया तो अध्यक्ष उनके सहयोगियो ने विरोध किया इस बीच दोनो तरफ धक्का मुक्की हुई। मौके की नजाकत को देखते हुए चेयर मैन कार्यवाही रजिस्टर लेकर खिसक लिए। उधर चेयर मैन के रवैये से नाराज एक नामित सभासद आत्महत्या करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया। इसकी भनक लगते ही तहसील प्रशासन और पुलिस के हाथ पांव फूल गया। किसी तरह से समझा बुझाकर सभासद को टंकी से उतारा गया।
शाहगंज नगर पालिका परिषद की आज बैठक शुरू होते ही सभासदो ने चेयर मैन जितेन्द्र सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उधर अपने ऊपर सीधे लगे आरोप से चेयर मैन गुस्से में आकर वे भी सभासदो पर बिफर पड़े अपने चेयर मैन का पावर गर्म देख उनके कुछ समर्थक सभासद भी अपने अध्यक्ष के पक्ष खड़े हो गये। पहले दोनो तरफ से गालियो की बौछार हुई  उसके बाद धक्का मुक्की होने लगी इसी बीच चेयर मैन मौके की नजाकत को देखते हुए कार्यवाही रजिस्टर को लेकर खिसक लिए। हंगामा के चलते नगर पालिका के सभी कर्मचारी अधिकारी कार्यालयो में ताला बंद कर भाग खड़ हुए। इसी बात से नाराज नामित सभासद श्यामजी जायसवाल आत्महत्या करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया। सभासद के इस रवैये की खबर मिलते ही तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन हाथ पांव फूल गया। आनन फानन मे नायब तहसीलदार कई थानो की फोर्स मौके पर पहुंचकर किसी तरह से समझा बुझाकर उसे पानी की टंकी से उतारकर कोतवाली लायी। श्यामजी ने चेयर मैन के विरूध मारपीट गाली गौलौज और भ्रष्टाचार मामले की तहरीर दिया है।







Related

news 8475452068865076944

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item