1 अप्रैल को काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे शिक्षक
https://www.shirazehind.com/2016/03/1_30.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा की जा रही पुरानी पेंशन नीति के सम्बन्ध में शिक्षक 1 अप्रैल को नये शैक्षिक सत्र के पहले दिन शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। उक्त उद्गार जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने ढालगर टोला में स्थित शिक्षक भवन में आयोजित बैठक के दौरान कही। इस अवसर पर जिला मंत्री संजय सिंह, सुशील उपाध्याय, शैलेन्द्र सिंह, डा. आशीष सिंह, रोहित यादव, मनीष गुप्ता, डा. मनोज सिंह, अशोक कुमार, डा. सतीश सिंह, अखिलेश सिंह, सतीश सिंह, सतीश पाठक, डा. मनीष सिंह के अलावा तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।

