पूर्व बीडीसी के हत्या की साहू क्लब ने की निंदा

  जौनपुर। साहू क्लब की बैठक नगर के नईगंज में रमेश गुप्ता के आवास पर हुई जहां सैदनपुर के ग्राम प्रधान शीला गुप्ता के पुत्र एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम गुप्ता की लाठियों से पीट-पीटकर की गयी निर्मम हत्या की निंदा की गयी। इसके साथ ही हत्या को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन के उपेक्षापूर्ण रवैये की निंदा की गयी। इसके अलावा उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि 3 अप्रैल को क्लब द्वारा समाज के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का सम्मान समारोह स्थगित कर दिया गया है। इस अवसर पर लालजी गुप्ता, यशवंत गुप्ता, सत्य नारायण आर्य, जगदीश साहू, संजय गुप्ता, इं. रमेश चन्द्र गुप्ता, शैलेश गुप्ता, मिशोरी लाल गुप्ता, कृष्ण गोपाल साहू, सतीश चन्द्र साहू, जिया राम साहू के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 2176650308759966274

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item