राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 20 मार्च को ,मुख्य वक्ता के रूप में आ रहे भगत सिंह के भांजे
https://www.shirazehind.com/2016/03/20_18.html
जौनपुर। भारत की वर्तमान दशा और दिशा विषय पर 20 मार्च को प्रातः साढ़े 10 से दोपहर 3 बजे तक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा जो नगर के हिन्दी भवन में होगा। यह जानकारी देते हुये लाल प्रकाश राही ने बताया कि उक्त गोष्ठी के मुख्य वक्ता शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के भांजे एवं पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर प्रो. जगमोहन हैं। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आशुतोष कुमार, अमरकंटक छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय के डा. राकेश सिंह व प्रगतिशील लेखक संघ के प्रा. महासचिव डा. संजय श्रीवास्तव हैं।

