उपनिरीक्षक अशोक कुमार को साथियों ने दी भावभीनी विदाई
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_378.html
जौनपुर। पिछले काफी दिनों से शहर कोतवाली के विभिन्न चौकियांे पर रहने वाले उपनिरीक्षक अशोक कुमार का यहां से तबादला किये जाने पर साथियों ने एक सादे समारोह में उन्हें जबर्दस्त विदाई दिया। मालूम हो कि श्री कुमार का तबादला केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरकी पुलिस चौकी पर हुआ है। इस संदर्भ में सरायपोख्ता पुलिस चौकी पर आयोजित सादे समारोह में उपस्थित तमाम चौकी प्रभारियों सहित आरक्षियों ने माल्यार्पण कर स्वागत करते हुये जहां विदा किया, वहीं उनके साथ काम करने के क्षण को सराहा। इस अवसर पर चौकी प्रभारी सरायपोख्ता हरि प्रकाश यादव, राज कालेज अमित सिंह, सिपाह निशात जमा खां, पुरानी बाजार कमला यादव, जवाहर लाल साहनी सहित आरक्षी त्रिलोक तिवारी, जनार्दन सिंह, राजेश सिंह, सत्येन्द्र सिंह, जयचन्द सहित अन्य उपस्थित रहे।
