“समाजवादी विकास दिवस“ पर बटेगा 21 मज़दूरों को साईकिल
https://www.shirazehind.com/2016/03/21.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी के
निर्देशानुसार आज मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट
अनुश्रवण कक्ष में बैठक 15 मार्च 2016 को पालिटेक्निक तिराहे स्थित कृषि
विभाग परिसर में जनपद स्तर पर “समाजवादी विकास दिवस“ का आयोजन किये जाने के
सम्बन्ध में बैठक किया। उन्होंने बताया कि जनपद के मा0 प्रभारी मंत्री
जी/शासन द्वारा नामित मा0 मंत्री जी द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की
जायेगी एवं प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी बतौर शासन के प्रतिनिधि उपस्थित
रहेंगें। इसमें समस्त विभागों के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी एवं जन
उपयोगी कार्यक्रम के बारे में आम जनमानस को अवगत कराया जायेगा तथा पूर्व से
लाभ प्राप्त लाभार्थी अपनी सफलता की कहानी स्वयं बतायेंगें। इसके साथ ही
अन्य कार्यक्रमों के चेक/स्वीकृति पत्र/प्राधिकार पत्र, लैपटाप आदि एवं
श्रम विभाग द्वारा 2100 साइकिलों का वितरण किया जायेगा। इस प्रकार उक्त
कार्यक्रम में लगभग 5 से 10 हजार की भीड़ एवं प्रभारी मा0 मंत्री जी के साथ
जनपद के मा0 मंत्री जी, मा0 विधायक जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की भी
उपस्थिति रहेगी। समाजवादी विकास दिवस के संबंध में मुख्य सचिव महोदय द्वारा
जारी निर्देश पत्र में जनपद स्तर एवं विकास खण्ड स्तर पर 15 एवं 16 माार्च
2016 को स्वास्थ्य शिविर लगाये जायेंगे। इस अवसर पर 15 योजनाओं के बारे
में प्रदर्शन भी किया जायेगा।
उक्त आयोजन के
अवसर पर प्रकोष्ठवार ड्यूटी मंच व्यवस्था आदि हेतु निम्नानुसार नोडल
अधिकारी नामित भी नामित किये गये है। जिसमें मंच व्यवस्था के लिए जिला
विकास अधिकारी, सुश्री प्रियंका उपजिलाधिकारी, जिला अल्प0कल्याण अधिकारी,
मंच पर जाने वाले 60 अभ्यर्थी हेतु सुश्री ममता मालवीय उपजिलाधिकारी,
उपायुक्त (मनरेगा), सांस्कृतिक मंच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, सुश्री
रिंकी जायसवाल उपजिलाधिकारी, प्राचार्य (गुलाबी देवी इं0का0), प्रथम
प्रकोष्ठ सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी (का0-जिला विद्यालय निरीक्षक),
प्राचार्य (दोनो कालेज), ख0वि0अ0 मुफ्तीगंज, द्वितीय प्रकोष्ठ अपर मुख्य
चिकित्साधिकारी, ख0वि0अ0 धर्मापुर, उपजिलाधिकारी मड़ियाहूॅ, जिला समाज
कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, तृतीय प्रकोष्ठ उपजिलाधिकारी
म0शहर, ख0वि0अ0 सिरकोनी, ख0वि0अ0 रामनगर, चौथा प्रकोष्ठ जिला कार्यक्रम
अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, पॉचवा प्रकोष्ठ तहसीलदार सदर, ख0वि0अ0
बक्शा, छंठा प्रकोष्ठ तहसीलदार म0शहर, ख0वि0अ0 सुइथाकला, वी0वी0आई0पी0
प्रकोष्ठ उपजिलाधिकारी सदर, पत्रकार दीर्घा जिला सूचना अधिकारी, सातवॉ
प्रकोष्ठ वी0आई0पी0 (दोनो) प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर, आठवॉ प्रकोष्ठ
ख0वि0अ0 बक्शा, प्रधान, नौवॉ प्रकोष्ठ कामता प्रसाद चक0अधि0, नोडल अधिकारी,
दसवॉ प्रकोष्ठ लाल सिंह सहायक श्रमायुक्त, ग्यारहवॉ प्रकोष्ठ सोमेश नाथ,
बारहवॉ प्रकोष्ठ उमाशंकर, टेन्ट माइक व्यवस्था व स्वास्थ्य शिविर मुख्य
चिकित्साधिकारी, साइकिल वितरण सहायक श्रमायुक्त, विकास स्टाल उपनिदेषक कृषि
प्रसार, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, प्रकोष्ठ/शिविर/स्टाल
पेयजल व्यवस्था अधि0अधि0 नगर पालिका परिषद जौनपुर को देख-रेख में लगाये गये
है। “समाजवादी विकास दिवस“ का आयोजन में विभिन्न विभागों द्वारा पूर्व
लाभार्थी 300, नवीन लाभार्थी 400, मुख्य अतिथि से प्रमाण-पत्र प्राप्त करने
वाले लाभार्थी 60, सफलता की कहानी बताने वाले लाभार्थी 12 उपस्थित रहेंगे।
आज अपरान्ह 02 बजे कलेक्ट्रेट अनुश्रवण कक्ष में बैठक में अपने विभाग से
सम्बन्धित कार्यक्रम/योजना से सम्बन्धित विवरण तथा प्रतिभाग करने वाले
लाभार्थी ने डेमो प्रदर्शन भी किये।
