सर्राफा व्यवसाइयों ने भैंस के सामने बजाई बीन
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_348.html
जौनपुर। सर्राफा व्यवसाइयों की हड़ताल के शनिवार को 10वें दिन सम्पूर्ण सर्राफा बाजार पूरी तरह से बन्द रहा। सभी व्यवसायी कैम्प कार्यालय पर एकत्रित होकर भैंस के आगे बीन बजाकर अपना विरोध प्रदर्शन किये। तत्पश्चात् जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गांधी के नेतृत्व में सभी व्यवसायी धरने पर बैठ गये। इस मौके पर तमाम व्यापारियों ने कहा कि काले कानून की वापसी तक हड़ताल चलती रहेगी। बन्दी में पूर्ण सहयोग के लिये महामंत्री मधुसूदन बैंकर ने आभार व्यक्त किया। आज के प्रदर्शन में कारीगर, गलाई व टंच एसोसिएशन सहित वंशीधर वर्मा, उमाशंकर सेठ, सरजू प्रसाद, दिनेश सेठ, आनन्द सेठ, हरेराम केसरवानी, विक्रम मौर्या, अयाज अहमद, विशाल सेठ, गौतम सोनी, आलोक सेठ, अजीत सोनी, कन्हैया लाल, सुखसागर, बलदेव सेठ, निरंजन सेठ, मनोज सोनी, अमर सेठ, विमल सिंह, विनय सेठ, विशाल सेठ, रामचन्दर सेठ, संतोष सेठ, अजय सेठ, अजय सोनी, संजय सोनी, मनीष सोनी, दिनेश सेठ, आनन्द सेठ, अनिल सेठ, नीरज सेठ के अलावा सैकड़ों आभूषण व्यवसायी उपस्थित रहे।

