चुनाव में झूठे वादे करने वालों के खिलाफ कार्यवाही होः केके शर्मा

 जौनपुर। किसानों की समस्याओं को उठाने के लिये राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी आवाज बनेगी तथा इसके लिये पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली तक कूच करेंगे। इतना ही नहीं, बलिया से लेकर प्रधनमंत्री आवास नई दिल्ली तक किसान यात्रा भी निकाली जायेगी जो प्रदेश के हर जिला मुख्यालय व ब्लाकों पर होती हुई 3 माह में दिल्ली पहुंचेगी। उक्त बातें राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष केके शर्मा ने शनिवार को स्थानीय डाक बंगले में पत्र-प्रतिनिधियों से हुई वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही है जिसके चलते नौजवान भटक रहे हैं। देश और प्रदेश में रोजगार की व्यवस्था की जाय। देश में ऐसा कानून बने कि जो भी पार्टी चुनाव में झूठा वादा करे, उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही हो। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अतीश श्रीवास्तव, सुभाष बोरडे, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, मनीष जायसवाल, सुरेश प्रधान, सत्य प्रकाश उपाध्याय, सोनू, नीरज श्रीवास्तव के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

news 67124411037990921

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item