राजनीतिक दलों से 21 मार्च तक मांगा गया सुझाव

 जौनपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र की अध्यक्षता में जिले के राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ विस निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का निरन्तर पुनरीक्षण के साथ ही मतदेय स्थल आदि के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मतदेय स्थल/भवन के स्थिति, मतदेय स्थल तक पहुंचने की स्थिति व मतदेय स्थल की दूरी, मतदेय स्थल का निजी भवन में होने, मतदेय स्थल किसी थाना, अस्पताल, धर्मशाला, मन्दिर या धार्मिक भवन में क्या स्थिति है, के बारे में सुझाव 21 मार्च तक मांगा गया है। इस अवसर पर सपा के श्याम बहादुर पाल, भाजपा के नीरज गुप्ता, कंाग्रेस के मोती लाल बिन्द, राष्ट्रीय लोकदल के डा. सतेन्द्र सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सतीश श्रीवास्तव, बसपा के संजीव भारती, सहायक निर्वाचन अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related

politics 8713986662263957666

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item