नि:शुल्क परामर्श शिविर में 250 मरीज लाभान्वित
https://www.shirazehind.com/2016/03/250_18.html
जौनपुर।
फैमिली हेल्थ केयर सेंटर सिपाह के तत्वाधान में शुक्रवार को चर्मरोग से
सम्बन्धित रोगों के निवारण के लिए एक नि:शुल्क परामर्श एवं दवा वितरण शिविर
का आयोजन किया गया। इस दौरान चर्मरोग से संबंधित 250 मरीजों को उचित
परामर्श देते हुए दवाएं वितरित की गयी।
इस दौरान चर्मरोग
विशेषज्ञ डा. अजमत शेख ने बताया कि बदलते मौसम व ग्लोबल वार्मिंग के कारण
सूरज की किरणें सीधे त्वचा पर पड़ती है जिसके कारण अनेक प्रकार की त्वचा से
संबंधित रोग उत्पन्न होते है। उन्होंने कहा कि नाखूनों का काला होना, चेहरे
की त्वचा में जगह-जगह कालापन, झुर्रियां व खुजली अशुद्ध पानी के कारण होते
है। इस बचाव के लिए साफ पानी का प्रयोग करना चाहिए और सूर्य की सीधी
किरणों के सम्पर्क में आने से बचना चाहिए। हो सके तो चेहरे को ढककर ही बाहर
निकले। शिविर में मुहासे, जिपपित्ती, दाद, एक्जिमा, स्कैबिज, सोरियासिस,
झाइयां आंखों के नीचे कालेपन, धब्बे, सफेद दाग समेत चर्म से संबंधित अन्य
रोगियों का परामर्श एवं नि:शुल्क दवाएं वितरित की गयी। इस अवसर पर विजेंदर
उपाध्याय, सौरभ, विनोद पाठक, मो. अकबर खान, मो. फैसन, मनीष कुमार समेत कई
लोग उपस्थित रहे।

