मिलावटी पेट्रोल विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही की मांग
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_198.html
जफराबाद। स्थानीय थानाक्षेत्र के अन्र्तगत स्थित पेट्रोल पम्पों द्वारा सालवेन्ट मिश्रित पेट्रोल की बिक्री किये जाने का आरोप लगाते हुए हौज गांव निवासी रतन सिंह परमार ने जिलाधिकारी जौनपुर से ऐसे पेट्रोल पम्पों की जाॅच कराकर उनके विरूद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग की है। जिलाधिकारी जौनपुर को फैक्स द्वारा प्रेषित पत्र में रतन सिंह परमार ने बताया कि शंकरगंज रेलवे क्रांसिग के निकट स्थित एक पेट्रोल पम्प से मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने के बाद जब बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो उसे मिस्त्री को दिखाने पर पता चला कि पेट्रोल में मिलावट है। रतन सिंह परमार ने जिलाधिकारी जौनपुर से ऐसे पेट्रोल विक्रेताओं के विरूद्ध जाॅच कराकर कार्यवाही किये जाने की मांग की है ताकि वाहन चालकों को सही व शुद्ध पेट्रोल प्राप्त हो सके।

