श्री मां शारदा महोत्सव का भव्य आयोजन 3 से
https://www.shirazehind.com/2016/03/3.html
जौनपुर। मैहर वाली (मां शारदा) मंदिर परमानतपुर में श्री मां शारदा महोत्सव का भव्य आयोजन 3 व 4 मार्च को सुनिश्चित हुआ है जिसके समापन पर विशाल भण्डारे का आयोजन होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजन समिति राधेश्याम गुप्त फाउण्डेशन के महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल ने बताया कि 3 मार्च को प्रातः 8 बजे से श्रीरामचरितमानस पाठ चलेगा जहां अखण्ड ज्योति के बीच माता का दरबार सजाया जायेगा। इसी तरह 4 मार्च को दोपहर 1 बजे से विशाल भण्डारा चलेगा जिसके बीच में भावपूर्ण भजन व भगवान की झांकी दिखायी जायेगी। सत्य प्रकाश गुप्त, विजय जायसवाल, संदीप जायसवाल ने भक्तजनों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।