उद्योग व्यापार मण्डल ने केराकत में लगवाया फूड लाइसेंस कैम्प

जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल केराकत इकाई और खाद्य व औषधि प्रशासन के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार को केराकत स्थित सरायबीरू चैराहे पर फूड लाइसेंस कैम्प लगाया गया शिविर का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी केराकत उमाशंकर सिंह ने किया जहां अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने किया। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि व्यापारी व प्रशासन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों की सूझ-बूझ से कानून व्यवस्था ठीक चल सकती है, क्योंकि व्यापारी समाज का प्रमुख हिस्सा है। जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि फूड लाइसेंस कैम्प हो, चाहे किसी भी तरह का व्यापारी सुरक्षा का मामला हो, बगैर प्रशासन के सहयोग के संभव नहीं है। सर्राफा व्यवसाइयों का इंस्पेक्टर राज व केन्द्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन हो या छोटे-मोटे नीति दिन के कानून झमेले हों, हमेशा व्यापारियों को दुश्वारियों को सामना करना पड़ा है। इसके अलावा युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनवारूल हक, जिला महामंत्री अशोक साहू, व्यापारी नेता आशुतोष जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक/जिला प्रभारी विनोद साहू ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन के इंसपेक्टर एसपी यादव, फूड इंसपेक्टर बालेन्दु शेखर के अलावा संजय कसौधन, मुन्ना यादव, अशोक गुप्ता, गिरीश सोनकर, राजेन्द्र जायसवाल, सुभाष मौर्य, कयाम खान मौजूद रहे।

Related

news 7843949919701026956

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item