भटककर आये बारहसिंघा को कुत्तों व वन विभाग ने मार डाला

   जौनपुर। नगर के नईगंज मोहल्ले में आवारा कुत्तों के हमले से बारहसिंघा घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। इसको लेकर लोग वन विभाग की लापरवाही मान रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बारहसिंघा कहीं से भटककर नईगंज मोहल्ले में आ गया जिसको लेकर आवारा कुत्ते उस पर टूट पड़े। उनके हमले से बारहसिंघा गम्भीर रूप से जख्मी हो गया जिसे उपचार हेतु एक प्राइवेट चिकित्सक गम्भीर हुये लेकिन उसकी मौत हो गयी। इसको लेकर लोगों द्वारा कहा जा रहा कि बारहसिंघा काफी समय पहले घायल हो चुका था जिसकी जानकारी वन विभाग को मौखिक रूप से दी गयी थी लेकिन वन विभाग की टीम घण्टों बाद पहुंची। सही समय पर उपचार न होने पर घायल बारहसिंघा की मौत हो गयी। इसके बाद विभागीय लोगों की देख-रेख में शव को दफना दिया गया। यह कहा जा रहा है कि कुत्तों के हमले एवं वन विभाग की लापरवाही ने बारहसिंघा को मार डाला।

Related

news 2768817517082270712

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item