चार अप्रैल को होगा हनुमानजी का श्रृगार महोत्सव
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_129.html
जौनपुर। श्री हनुमान जी श्रृंगार महोत्सव समिति की एक बैठक हनुमान घाट स्थित श्री हनुमान जी मंदिर के प्रांगण में दिनांक 29 मार्च 2016 को बैठक सम्पन्न हुयी। जिसमें विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक श्री हनुमान जी का श्रृंगार महोत्सव आयोजन करने का निर्णय लिया गया। सर्व सम्मति से दिनांक 4 अप्रैल 2016 दिन सोमवार को सायं 5 से प्रभु इच्छा तक श्री हनुमानजी का भव्य श्रृंगार, सुन्दर काण्ड तथा भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा और साथ ही जनपदवासियों से उक्त आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।
बैठक में मुख्य रुप से समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सेठ, उपाध्यक्ष आलोक सेठ, महामंत्री विशाल वर्मा, कोषाध्यक्ष पिन्टू सेठ, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह डाटा, सरक्षक भैया लाल सेठ, गौतम सोनी, संजय सेठ ‘जेब्रा’, राजू सेठ, लवकुश सेठ, प्रदीप कुमार सेठ सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।