मजिस्ट्रेटों की देख रेख में होगा यूपी बोर्ड के कापियो का मूल्याकंन शिक्षको में खुशी की लहर

जौनपुर। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इण्टर की परीक्षाओ के उत्तर पुस्किाओं का मूल्याकंन इस बार मजिस्ट्रेटों की देख रेख में होगा। जिलाधिकारी ने जिले में बनाये गये 6 मूल्याकंन केन्द्रो पर मजिस्ट्रेटों तैनात कर दिया है। डीएम ने यह कार्यवाही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की मांग पर किया है। डीएम द्वारा मजिस्ट्रेटों की तैनाती किये जाने पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। संघ प्रदेश मंत्री जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कई वर्षो बाद जिले में कापियों का मूल्याकंन सुचिता पूर्ण ढंग से सम्मन्न होगा।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री रमेश सिंह की अगुवाई में मंगलवार को जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने जिलाधिकारी से मिलकर एक पत्र सौपा था। जिसमें मांग किया गया था कि उत्तर पुस्तिकाओ का मूल्याकंन मजिस्ट्रेटों की निगरानी में किया जाय। क्यो कि पिछले वर्षो से केन्द्र व्यवस्थापक अपनी जेब भरने की नियत से ऐसे लोगो से मूल्याकंन कराया जाता है जो न तो शिक्षक है न ही उनकी योग्यता होती है। इसके अलावा भारी पैमाने पर अनियमितता बरती जाती है।
शिक्षको की मांगो को गम्भीरता से लेते हुए डीएम ने आज सभी केन्द्रा पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दिया है।
जिसमें नगर पालिका इण्टर कालेज में सहायक श्रमयुक्त को मजिस्ट्रेट की रूप में तैनात किया गया है। जनक कुमारी इण्टर कालेज में अपर मुख्य अधिकारी की तैनाती हुई है। शिया इण्टर कालेज की कमान उप सम्भागीय विपणन अधिकारी को सौपी गयी है। बीआरपी  इण्टर कालेज में उप कृषि निदेशक तैनात किया गया है। राजकालेज के मजिस्ट्रेट जिला कृषि अधिकारी बनाये गये है और राजकीय बालिका इण्टर कालेज में उपायुक्त जिला उद्योग कार्यालय को तैनात किया गया है। ये सभी मजिस्ट्रेट मूल्याकंन के समय तक उपस्थित रहकर इस कार्य को निष्पक्ष और सुचिता पूर्ण ढंग से सम्पन्न करायेगे।


Related

news 3486330229287482715

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item