रेलवे लाइन पर मिली युवक की लाश, शिनाख्त नहीं
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_153.html
जौनपुर। जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को रेलवे लाइन पर एक युवक की लाश मिली जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी जिनकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस के अनुसार मृत युवक लगभग 23 वर्षीय है जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। लगता है कि युवक की मौत चलती टेªन से गिरने या रेलवे टैªक पार करते समय हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। समाचार लिखे जाने मृत युवक की शिनाख्त भी नहीं हो सकी।

