तीन दिवसीय मजलिस के दूसरे दिन उमड़ी भारी भीड़

 जौनपुर। नगर के हमाम दरवाजा में स्थित मदरसा इमानिया नासिरिया में आयोजित तीन दिवसीय मजलिस के दूसरे दिन भारी भीड़ उमड़ी जहां पहली मजलिस को मौलाना मेंहदी हसन एवं दूसरी मजलिस को मौलाना जुल्फेकार हैदर आजमी ने खिताब किया। इस मौके पर उपरोक्त के अलावा मौलाना वसी हसन फैजाबाद, मौलाना सफी हैदर लखनऊ सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान सभी के प्रति आभार जताते हुये मौलाना महफूजुल हसन खां ने बताया कि आखिरी मजलिस में ताबूत की शबीह बरामद होगी जिसकी खिताब आयतुल्ला महमूदुल हसन खां करेंगे जहां नौहाख्वानी मुद्दासिर जौनपुरी व शफकत घोसवी करेंगे। कार्यक्रम का संचालन सै. आबिद रजा व अलहाज रजी बिस्वानी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मौलाना मरगूब आलम, मो. मुस्तफा, उरूज हैदर, कोबश्शिर हुसैन, मोहम्मद युसूफ, शाहजान, हैद सईद, डेजी, असलम नकवी, तकी हैदर, जीशान मेंहदी नजफ अली, मशकूरूल हसन, सलमान अली, बेदाल नकवी उपस्थित रहे।

Related

news 8365318698467486647

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item